welcome to the blog

you are welcome to this blog .PLEASE VISIT UPTO END you will find answers of your jigyasa.

See Guruji giving blessings in the end

The prashna & answers are taken from Dharamdoot.




AdSense code

Showing posts with label जिज्ञासु पूज्य गुरुदेव क्रोध व्यक्ति के लिए बाधक. Show all posts
Showing posts with label जिज्ञासु पूज्य गुरुदेव क्रोध व्यक्ति के लिए बाधक. Show all posts

Monday, March 21, 2011

जिज्ञासु :- पूज्य गुरुदेव ! क्रोध व्यक्ति के लिए बाधक




जिज्ञासु :- पूज्य गुरुदेव ! क्रोध व्यक्ति के लिए बाधक होता हे , परन्तु हमारे कुछ ऋषी मुनि जैसे कि विश्वामित्र ही क्रोध को नहीं छोड़ पाए फिर भी उनकी भक्ति चरम तक पहुँची ! प्रार्थना है कि मेरी इस जिज्ञासा क़ा समाधान करने की कृपा करें कि यदि क्रोध मात्र एक दोष नहीं छुटता तो धी भक्ति सफल हो सकती है !

महाराजश्री :-ऐसा नहीं है कि क्रोधी व्यक्ति भक्ति नहीं कर सकता , अथवा उसकी भक्ति सफल नहीं होती , वह भक्ति भी कर सकता है , उसकी भक्ति सफल भी हो सकती है लेकिन भक्ति द्वारा वह हो दिव्य शक्ति उपार्जित करता है वह क्रोध के कारण क्षीण हो जाती है ! विश्वामित्र के साथ भी ऐसा ही हुआ ! वे तपस्या के द्वारा जो पुण्य , जो शक्ति उपार्जित करते थे वह उनके क्रोध करने से नष्ट हो जाती थी ~ और उनकी वर्षों की तपस्या व्यर्थ हो जाती थी ! इसीलिए बहुत चाहने पर भे वे ब्रह्मर्षि पद को तब तक न पा सके जब तक उनहोंने अपने क्रोध पर पुरी तरह विजय प्राप्त न कर ली और उनकी भक्ति सफल तभी हुई जब वे क्रोध से रहित हो गए !