welcome to the blog

you are welcome to this blog .PLEASE VISIT UPTO END you will find answers of your jigyasa.

See Guruji giving blessings in the end

The prashna & answers are taken from Dharamdoot.




AdSense code

Sunday, May 13, 2012

(1)जीवन के लिए सब से महत्त्वपूर्ण कया हे

(1)
प्रशन :-जीवन के लिए सब से महत्त्वपूर्ण  कया हे 
पूज्य गुरुदेव :-
मनुष्य के गुण उसके जीवन के लिए सबसे महत्वपूर्ण होते हैं ! संपत्ति तो संसार मैं ही रह जायेगी यहीं कमाई जाती है , लेकिन गुण तो जन्म जन्मानतर तक काम आयेंगे !आपका स्वच्छ अंतर्मन , निर्मल स्वभाव इस दुनिया मैं भी आपको सुखी करेगा और अगली दुनिया मैं भी सुखी करेगा !सजी हुई आत्मा आपको उच्च  सिंहासन पर बैठाएगी !आपका निर्मल ह्रदय परम प्रभु का आसन बनेगा ! आपके मन में उठती हुई भावनये आपको अपने प्रभु का चिंतन करने के लिए तत्पर करेगी ! इसलिए दुनिया की कोई भी दौलत इतनी महत्वपूर्ण नहीं है जितने गुण !

Friday, May 11, 2012

पूज्य गुरुदेव:- आज संसार मैं अनेकों संत ,

पूज्य गुरुदेव:- 
आज संसार मैं अनेकों संत ,पंथ , ग्रन्थ ,धारणाएं हैं ! ऐसे मैं पता ही नहीं चल पाता की वास्तव मैं कल्याण  का मार्ग कौनसा है ?
महाराजश्री :-
मनुष्य जीवन मैं  एक पंथ हो ,एक ग्रन्थ हो ,एक संत हो ,एक मन्त्र हो ! हमेशा एक मार्ग का अवलम्बन होना चाहिए !एक गुरु की कृपा ,एक मन्त्र का आधार ,और एक ग्रन्थ का प्रकाश अगर घर मैं हो  तो बस वही कल्याण का मार्ग है !

Wednesday, May 9, 2012

जिग्यासा और समाधान धन आता हे और चला जाता है



जिग्यासा और समाधान 
प्रशन :-
हम प्रयास बहुत   करते हैं लेकिन  कमाई मैं बरकत नहीं होती है !धन आता हे और चला जाता है ! कारण समझ में नहीं आता !कृपया  मार्गदर्शन करें !
गुरुदेव :-
पुराणों में वर्णन आता हे कि किन -किन कारणों से लक्ष्मी ऐक द्वार से आकर दूसरे से निकल जाती है !पुराणों मैं कहते हें कि जिस घर में कलह-कलेश हो ,महिला अपने नैनो से आंसू बहाती रहें और पुरुश अपना रोब दिखाते रहें ! घर की व्यवस्था ठीक न हो , घर में वस्त्र मैले हों ,वाणी मैली हो ,और वस्तुएँ  बिखरी पडी हों ,बच्चे बडों का सम्मान न करें ,और संसार के मालिक का नाम न लिया जाता हो , अपने हातों से पवित्र सेवा कार्य न होता हो ,उस घर मैं लक्ष्मी का बास नहीं होता ! अपने अधिक परिश्रम से अगर कोई लक्ष्मी घर मैं ले भी आए तो वहां बरकत नहीं होती !


Tuesday, May 8, 2012

जो बात दुआ


जो बात दुआ 

गुरु ज्ञान की खान है

गुरु ज्ञान की खान है 
बांटत है दिन रात !
पाए कोई बडभागी 
मिटे जन्मों क़ा मेल !!